भारत के स्वाधीनता संग्राम की वीरगाथाओं में, और देश के गांधी युग के इतिहास में श्री राम नारायण चौधरी और उनकी पत्नी, श्रीमती अंजना देवी के जीवन का संदेश चिरस्मरणीय है। प्रखर बुद्धि और असाधारण संवेदनशीलता लिए श्री राम नारायण चौधरीजी विशिष्टतम मौलिक चिन्तक थे। गांधी चिन्तन और खादी विचार की सूक्ष्मता और अद्वैत को समझते हुए उन्होने गांधी दर्शन को आत्मसात् किया।
श्री राम नारायण चौधरी और श्रीमती अंजना देवी जी के जीवन का प्रेरणात्मक संदेश हमेशा से अधिक आज और कल के भविष्य के लिए, बहुत महत्वपूर्ण और अति आवश्यक है। उनकी जीवनी को पढ़कर मैं जैसे गांधी युग के आश्रम के सत्संग में चली गई। श्री राम नारायण चौधरी और उनकी पत्नी, श्रीमती अंजना देवी जी की स्मृति को नमन करते हुए और उनको श्रद्धांजलि देते हुए मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हूँ।
Tara Gandhi Bhattacharjee is the grandchild of Mahatma Gandhi and C Rajagopalchari. She is Chairperson, National Gandhi Museum (New Delhi) and Trustee, Kasturba Gandhi National Memorial Trust.

